फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17657 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में 30 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 17657 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 10,200 व इंटरमीडिएट के 7,457 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा श्रावस्ती, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज पटना, तपसी इंटर कॉलेज सेमरहना, , अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, एसआरडी एसएचआर इंटर कॉलेज भंगहा, शिवराजी जनता इंटर कॉलेज लालपुर अयोध्या, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा, आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा बाजार, बाबा जगदहा इंटर कॉलेज घोलिया कला, एसके विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला, श्रीप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज मैरिया परेवपुर, श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्त नगर गिरंट का नाम शामिल है।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की सूची में जेआईसी गोपालपुर इकौना, श्रीपरमहंस हायर सेंड्री स्कूल विशुनापुर पड़वलिया, राहुल स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज असईपुरवा, रघुवरदयाल मेमोरियाल इंटर कॉलेज महादेवा नासिरगंज, एसवीएन इंटर कॉलेज इकौना, श्रीराम उजागर एसबीएम हाईस्कूल भारी गांव सोनवा, वीपी इंटर कॉलेज दुर्गाधाम हसनाभारी, एसपी रंजीत सिंह इंटर कॉलेज श्रावस्ती नगर तिलकपुर, आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज महरौली, एसबीपीजी नाथ इंटर कॉलेज मनिकाचौक भंगहा, पंडित ब्रह्मदत्त हायर सेकेंड्री स्कूल चैलाही, कल्चूराम जेजे हाईस्कूल साकेतनगर बेचुआ, फतेह बहादुर इंटर कॉलेज गौसपुर, सीएच महाजन लाल गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज पटना मल्हीपुर, बीपीएन इंटर कॉलेज अमवा, पीएचआरएमडी इंटर कॉलेज लेंगड़ीगूलर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
परीक्षा सत्र कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल इंटरमीडिएट केंद्र
2021-22 17657 10200 7457 30
2020-21 16218 9417 6801 26
2019-20 16743 9481 7262 29
2018-19 19106 10931 8175 34
2017-18 21672 12379 9293 34
2016-17 20375 11571 8804 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें