फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में निपटे 16 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान भिनगा इकौना व जमुनहा तहसील में कुल 164 मामले आए। इनकी तुलना में सिर्फ 16 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

भिनगा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने की। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस, जनता दर्शन सहित आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों से गंभीरता से लेकर उसका समय पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही भूमि विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। इसमें लापरवाही न बरतने के लिए सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया। इसके साथ ही सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए।
इसके लिए विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान यहां पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की उपस्थिति में कुल 39 शिकायतें आईं। जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं इकौना में 77 के सापेक्ष 11 व जमुनहा में 48 के सापेक्ष 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राम प्यारे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें