फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त हो सकते हैं बिना सूचना नदारद 15 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में तैनात 15 शिक्षक काफी समय से नदारद हैं। जिन्हें विभाग की ओर सं अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद यदि यह सभी 15 शिक्षक 10 मार्च तक अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख व फोटो के साथ बीएसए कार्यालय उपस्थित नहीं होंगे तो इन्हें फर्जी शिक्षक मानते हुए सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों का खुलासा होने के बाद जिले में वर्ष 2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का नए सिरे से सत्यापन कराया गया। यह कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब हो गए थे। पहले ही 12 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिलने पर इनकी सेवा समाप्त करते हुए इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। वेतन व अन्य मदों में किए गए भुगतान की वसूली के लिए भी नोटिस दिया जा चुका है।
इस कार्रवाई के बाद 15 और शिक्षक लंबे समय से फरार चल रहे हैं। जिन्हें कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बावजूद यह शिक्षक न तो विद्यालय में न तो अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। और न ही बीएसए कार्यालय में। ऐसे में इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 10 मार्च तक का अंतिम मौका जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

ये शिक्षक हैं नदारद
यदि 10 मार्च तक जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय ददौरा में तैनात शिक्षक विनोद कुमार, अहिरन देवरा के शिक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, गयादत्तपुरवा के शिक्षक राजन शर्मा, लालबोझा दरबेश गांव की सोनू सबिता, लाल बोझा के रामशंकर, गजोबरी के रामलखन, सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुलरा की शिक्षिका प्रतिभा मित्तल, इकौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोमदापुर की शिक्षिका मोनिका सक्सेना, हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोठवा प्रथम के शिक्षक विजय प्रकाश, असनहिरया के शिक्षक उमेश कुमार मिश्र, असईपुरवा के सुभाष चंद्र, बहादुरपुरवा के अनुराग यादव, सोरहिया के कृष्ण कुमार, दोंदरा के रामअचल यादव व गिलौला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोहरवापुरवा की प्रधान शिक्षिका चंद्रप्रभा त्रिपाठी उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें