फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता से ही शत-प्रतिशत मतदान संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामाजिक जागरूकता से ही जिले में शत प्रतिशत मतदान संभव हो सकता है। इसके लिए छोटे बड़े सभी लोगों को एकजुट होकर मतदान तिथि तक नियमित तौर पर जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करना पड़ेगा। यह आह्वान शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने किया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान जागरूकता को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रही थी। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों की बेटियों को खुद के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। भारत एक गणतांत्रिक देश है, इसमें चुनाव और मतदान दोनों ही सबसे अहम होता है। गणतांत्रिक देश में चुनाव एक यज्ञ और मतदान के वोट आहुति की तरह अहम होते हैं। एक वोट भी सरकार और सत्ता बदलने के लिए काफी होता है। इसलिए मतदाताओं को उनके मताधिकार की ताकत का एहसास दिलाने को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक बनाना होगा। इस मौके पर डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी। इस दौरान पूरा सभागार वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व के श्लोगन से गुंजायमान बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जागरूकता के एक अन्य कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी मतदान जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, आओ मिलकर अलख जगाएं, सब मिलकर मतदान कराएं के नारे लगा कर राष्ट्र की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर मतदान की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें