फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं मोदी के साथ

Thu, 27 Feb 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
संतान के नाम से पहचान बने इससे बड़ा सुख क्या होगा। पूनम सिन्हा अब अपनी बेटी के नाम से ही पहचानी जाती हैं। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की मां बेटी की सफलता से गदगद हैं।
विज्ञापन


बुधवार को वृंदावन पहुंची पूनम ने बताया कि सोनाक्षी की हर हिट फिल्म के बाद परिवार उनकी कामयाबी की ठाकुरजी से कामना करता है। शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी होने के नाते राजनीति पर भी चर्चा की।

वह साफ बोलीं, प्रधानमंत्री बनें मोदी। मौका मिलने पर राजनीति में आने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन

'शॉटगन का मोदी से विरोध नहीं'

पूनम सिन्हा ने नंदनवन स्थित कन्हाई आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। राधा-कृष्ण की पेंटिंग देखकर वह अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी का इतने कम समय में नाम कमाना अच्छा लगता है। हम लोग गौरव महसूस करते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा तो भाजपा में हैं, ऐसे में राजनीति पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री कौन बने के सवाल पर मिसेज शॉटगन बोलीं कि एक अच्छा आदमी देश को चलाने के लिए आए। नरेंद्र मोदी का हम सब साथ देंगे। देश का हर नागरिक मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है।

वह स्वयं भी मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं। बिहार से सांसद पति शत्रुघ्न सिन्हा के मोदी के विरोध के प्रश्न पर कहा कि उन्होंने कभी मोदी जी का विरोध नहीं किया। हमेशा सराहना ही की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें