शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा कर दी। जिला पंचायत सदस्य के 19 वार्डों में सामान्य (महिला और पुरुष) 12, पिछड़ा जाति (पुरुष और महिला) के पांच और अनुसूचित जाति (महिला और पुरुष) दो पद आरक्षित हैं।
रविवार को सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा करा दी। उन्होंने बताया जिले में ऊन ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित महिला, कैराना ब्लाक पिछड़ी जाति महिला, कांधला ब्लाक पिछड़ा पुरुष, शामली ब्लाक अनारक्षित, थानाभवन अनारक्षित पद घोषित किए हैं।
उन्होंने बताया जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य के आरक्षण को स्थिति कर सूची को चस्पा कर दिया है। डीएम के निर्देशानुसार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की स्थिति की पत्रावली को सील कर दिया। जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य का आरक्षण घोषित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों का विकास भवन में आना शुरू हो गया।