सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शामली के टंकी मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो सपा प्रत्याशी इकरा हसन की जीत के बाद का बताया गया है। बाइक पर सवार युवक इकरा हसन के समर्थक बताए जा रहे हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Shamli: थूक लगाकर मसाज करते नाई का वीडियो वायरल, हरकत में आई खाकी, पुलिस बोली- सख्त होगा एक्शन
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। युवकों की पहचान होने के बाद उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हुड़दंग करने के मामले में 110 के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि हुड़दंग करने के मामले की वीडियो वायरल होने के बाद 110 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा 188, 143, 341 औरर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के ततहत दर्ज किया गया। पुलिस का कहना हे कि हुड़दंग मचाने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
उधर, नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन का कहना है कि जिस आईडी से वीडियो वायरल किया गया है, वह मेरा नहीं है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करें।