फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, होमगार्ड बनने का सपना अधूरा, परीक्षा से लाैटते वक्त हुआ हादसा

Mon, 27 Apr 2026 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के बनतीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा था। हादसा पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर और तितावी के बीच हुआ।

विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक मुजफ्फरनगर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर देर रात घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


परीक्षा देकर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गांव बनतीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र कालू रुड़की के एक निजी वेलनेस अस्पताल में काम करता था। रविवार को वह मुजफ्फरनगर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अवकाश लेकर गया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat: चाकू मारकर युवक की हत्या, गली में बकरी बांधने के विवाद में पिता-भाई समेत बहनें व मां घायल 

विज्ञापन
Trending Videos

देर रात परीक्षा देकर वापस लौटते समय पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर और तितावी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा पाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

परिवार का सबसे बड़ा सहारा था शुभम
मृतक शुभम अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। वह तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ा था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि वह अभी अविवाहित था। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

शुभम की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें