फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नाबालिग पर चाकू से हमला कर युवक ने लगाई फांसी, प्रेम-प्रसंग से जुड़ी कड़ी

Sun, 26 Apr 2026 11:31 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के झिंझाना में 20 वर्षीय युवक ने पहले एक नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद अपने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
मृतक नसीम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार गांव निवासी करीब 20 वर्षीय नसीम, जो हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण कार्य के लिए रोलर चलाने का काम करता था, कुछ दिनों से अपने घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह नाबालिग लड़की के घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। बताया जा रहा है कि लड़की द्वारा मना करने पर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद युवक नसीम अपने घर लौट आया और मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के पहलू पर भी हो रही जांच

नसीम के बहनोई असजद ने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


गांव में दहशत का माहौल

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें