फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल

Tue, 08 Sep 2026 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन (शामली)। कस्बे में ऊन बाईपास पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार वंश चौहान (20) की मौके पर मौत हो गई और चार युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव ढिंढाली में मामा के यहां रह रहे वंश चौहान अपने साथी कपिल के साथ रविवार देर रात 12 बजे बाइक से गांव से कस्बा ऊन की ओर जा रहे थे। वहीं कस्बा निवासी सौरभ अपने दो साथियों के साथ बाईपास की ओर से जा रहे थे। बाईपास पर कांशीराम आवास कॉलोनी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वंश चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सौरभ (21), रविदासपुरी निवासी सूरज (20), शिवपुरी निवासी कपिल पुत्र संजय (19) और कपिल पुत्र राकेश निवासी गांव ढिंढाली को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वंश चौहान मूल रूप से जिला बागपत के गांव किरठल जिला बागपत गांव ढिंढाली में अपने मामा विपिन के यहां रहते थे। उनके पिता राजीव कुमार की लगभग एक साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वंश अपनी मां व बहन के साथ मामा के घर रह रहे थे। वंश अपने मामा के पोल्ट्री फार्म की देखभाल करते थे। एएसपी सुमित का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें