फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा देश का भविष्य : गौरव

विज्ञापन
शामली लायंस क्लब क्राउन के अधिष्टापन समारोह में भाग लेते नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
युवा देश का भविष्य : गौरव
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब क्राउन के 20वें अधिष्ठापन समारोह में लियो डिस्ट्रिक गवर्नर गौरव गर्ग ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। ठीक इसी प्रकार लियो लायनवाद का भविष्य है। इसलिए लियो क्लब बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।
रविवार रात टंकी रोड स्थित विवाह मंडप में लायंस क्लब क्राउन का 20वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लियो डिस्ट्रिक गवर्नर गौरव गर्ग रहे। समारोह अधिकारी भूतपूर्व डिस्टिक गवर्नर लायन अरविंद संगल ने कहा कि भव्य कार्यक्रम से समाज में पहचान है। क्लब के प्रति लोग जागरूक होते हैं। उन्होंने विधिवत रूप से वर्ष 2021-22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव गौरव गोयल, कोषाध्यक्ष राहुल गर्ग एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राहुल जैन ने लियो क्लब के द्वितीय अधिष्ठापन को संपन्न कराया। मौके पर निमिषा वशिष्ठ अध्यक्ष, मुस्कान संगल, सचिव, अदिति अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण किया। अधिष्ठापन समारोह में भूतपूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर कुंजबिहारी अग्रवाल, भूतपूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर विनय मित्तल, देहरादून से पधारे मंडल के उप मंडलाध्यक्ष पंकज ने नई टीम को शुभकामना दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से जॉन चेयरमैन अर्जुन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शशि प्रकाश गर्ग, ऋषिकेश से अजय गोयल, अग्रवाल मंडी टटीरी से अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंकज अग्रवाल, खेकड़ा से डॉ. कौशिक, बागपत से योगेंद्र पाल सांगवान, गंगोह से लायन एपीएस कपूर, प्रमोद गुप्ता, सहारनपुर से डॉक्टर अजय जैन, रीजन चेयरमैन संदीप चौहान जॉन चेयरमैन नवीन कुमार गर्ग मौजूूद रहे। संचालन डॉ. नीलेश वशिष्ट एवं विजय शर्मा नेे किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नीरज वशिष्ठ सचिव गौरव गोयल ने सभी मेहमानों का धन्यवाद दिय्रा।

शामली लायंस क्लब क्राउन के अधिष्टापन समारोह में नवनियुक्त क्लब के अध्यक्ष को सम्मानित करते पदा?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें