फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार उपाध्यक्ष और 29 पदाधिकारी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने जनपद शामली की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कुल 29 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें चार उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, 15 सचिव और एक प्रवक्ता शामिल हैं।
नई कमेटी में 11 पुराने चेहरों के साथ 18 नए कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। साथ ही कई को पदोन्नति भी मिली है। कार्यकारिणी में जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए ब्राह्मण, ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में दो पर्यवेक्षक आदिल राणा और एडवोकेट सोनम रानी को नियुक्त किया गया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
अश्वनी कौशिक को उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन प्रभारी, वीशु शर्मा ऐरटी को उपाध्यक्ष शामली विधानसभा, नासिर चौधरी को थानाभवन और सुबोध कोरी को कैराना विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। मंगल कोहली, अर्पित शर्मा, सुनील कश्यप, तालिब खान, इमरान मलिक, खुर्शीद मीर, आदिल व अजीत शर्मा महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अंकित उपाध्याय, अंशुल शर्मा, रामानंद, अमित तोमर, अनिल कोहली, रिजवान मंसूरी, अजमल मल्लाह, आजम मंसूरी, अरुण झंझोट, राजकुमार बाल्मीकि, सुमित पांचाल, सावेज राणा, मंसूर राणा सहित कई को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। जुबैर अली को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए एक या दो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें