शामली। किसान दिवस में उठी शिकायत के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित कर कुड़ाना गांव में पानी की टंकी से मिलने वाली पेजयल आपूर्ति की जांच कराई तो हकीकत सामने आ गई। पाइप लाइन 20 से अधिक जगह से लीक मिली। पाइप लाइन न डलने से कई स्थानों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दगी।
किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक ने कुड़ाना गांव में टंकी से पानी उपलब्ध कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर कृषि, लघु सिंचाई विभाग की गठित टीम मंगलवार को दोपहर एक बजे कुडाना गांव पहुंची। टीम ने जांच की तो पता चला कि गांव के पांचों स्कूलों में टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं थी। गांव के सचिवालय, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और यूनियन बैंक में पानी की आपूर्ति नहीं मिली।
पाइप लाइन बीस से पच्चीस स्थानों पर लीक थी। पाइप लाइन पूरी भी नहीं डाली गई। मानचित्र के अनुसार पाइप लाइन के बिना क्षेत्र कुछ क्षेत्र वंचित है। पानी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण बहुत से क्षेत्र में 60 प्रतिशत पानी की आपूर्ति बाधित है।
किसान नेता सवित मलिक के यहां पानी की आपूर्ति नहीं पाई गई। पानी की टंकी के आपरेटर यासीन ने बताया कि होली चौक के पास पाइप लाइन फटी हुई है। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने कुड़ाना खुर्द के उत्तर में अतिरिक्त नलकूप लगाने पाइप लाइन बिछाने की मांग की। इस मौके पर ऋषिपाल मलिक, जयपाल सिंह मलिक, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, संजीव मलिक, पूर्व प्रधान राजेंद्र मलिक, आकाश मलिक मौजूद रहे।
वर्जन
कुड़ाना और लांक में पानी की टंकी निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिली हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
फूल सिंह यादव, अधिशासी अभियंता, जलनिगम