फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने बनाया विकास का नया रिकॉर्ड: सुरेश राणा,

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के यारपुर, अंबेहटा में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने इस्माइलपुर गांव में एक सीसी सड़क, रजबहे के पुल का लोकार्पण किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास की योजनाओं व उपलब्धियों का गुणगान किया।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने यारपुर में ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताया। इस मौके पर अंबेहटा गांव में रामपाल सिंह डायरेक्टर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मोनू, दीपक प्रमुख, राजेंद्र मादलपुर, जयपाल प्रधान, वीरपाल सिलावर, सुनील गंदेवड़ा, ऋषिपाल सिंह यारपुर, चक्रेश राणा, यश कुमार प्रधान, राजकुमार चेयरमैन, राव तांबे करीम, राव इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें