फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग भारतीय परंपरा का उपहार: रजनी तिवारी

विज्ञापन
शामली में एमएस फार्म्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
योग भारतीय परंपरा का उपहार : रजनी तिवारी
विज्ञापन

शामली। मानवता के लिए योग थीम पर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वावधान में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करनाल रोड पर एमएस फार्म्स में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रशिक्षक करण सिंह मलिक व कुमुद शर्मा ने मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों व सभी प्रशासनिक अधिकारियों सहित योग दिवस में प्रतिभाग करने वाले सभी साधकों को योगाभ्यास कराया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का उपहार है। हमारे जीवन में योग बहुत जरूरी है, लेकिन जानते हुए भी योग से दूर होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को वैश्विक रूप दिया है, जिसका अन्य देश भी लाभ ले रहे हैं। आज यहां पर सभी यह संकल्प लें कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को नियमित शामिल करना है। योग जीवन के लिए अमूल्य औषधि है, जब स्वस्थ रहेंगे तभी तो स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की डबल इंजन सरकार लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जा रहा है और युवाओं के लिए भी योजना लागू की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री ने बागडोर संभाली जबसे योग दिवस मनाया जा रहा। सभी से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करें। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग दिवस को लेकर भारत से ज्यादा रुचि अन्य देश ले रहे हैं। इसलिए खुद को योग से जोड़ें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर ने बताया कि सभी ब्लॉक, नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें करीब दो लाख लोगों को जोड़ा गया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान से किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसएसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन

योग से होता है शरीर स्वस्थ और मन शांत
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। भारत से बाहर अन्य देशों में भी योग को मनाया जा रहा है। सभी से अपनी दिनचर्या में नियमित योग की आदत डालने की बात कही।

शामली में एमएस फार्म्स पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते साधक।- फोटो : SHAMLI

शामली में एमएस फार्म्स पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती मुख्य अतिथी राज्य मंत्री रजनी तिवा?- फोटो : SHAMLI

शामली में एमएस फार्म्स पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते उ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें