फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शीतल गढ़ी में यमुना का कहर, कटाव से 50 बीघा जमीन नदी में बही

विज्ञापन
बिडौली क्षेत्र के गांव ​शीतलगढ़ी में यमुना नदी से होता कटान । संवाद
विज्ञापन
बिडौली। यमुना नदी का कहर लगातार जारी है, हालांकि बृहस्पतिवार में पानी का प्रवाह कुछ कम रहा। कुछ दिन पहले, नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण बिडौली के शीतल गढ़ी गांव में भारी कटाव हुआ। इस कटाव की वजह से किसानों की करीब 50 बीघा से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि यमुना की धारा में बह गई।
विज्ञापन

इस कटान से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिनमें शीतल गढ़ी निवासी अशोक कुमार, जितेंद्र, ओपन, रामफल, किशन सिंह, राम सिंह और गौरव शामिल हैं, जिनकी खेती की जमीन यमुना में समा गई है। इसी तरह, पीर बिडौली निवासी अली रजा की भी शीतल गढ़ी में 20 बीघा जमीन थी, जिसमें से 10 बीघा पहले ही नदी के कटाव में बह चुकी है। लोगों ने प्रशासन से समाधान और आर्थिक मदद की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर न तो कोई सुरक्षा चौकी दिखाई दे रही है, न ही बचाव कार्य के लिए कोई सुरक्षाकर्मी या सामग्री मौजूद है। जिलाधिकारी अरविंद चौहान न कहा कि टीम को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें