फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदू के नजदीक पहुंचा यमुना जलस्तर

विज्ञापन
कैराना में यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। एक दिन पहले ताजे वाला बांध से यमुना में छोड़े गए 31 हजार क्यूसेक पानी के कारण जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 229.2 मीटर था, वहीं शाम पांच बजे और अधिक बढ़कर 229.5 मीटर पर पहुंच गया, जिसके देर रात तक और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के कारण ताजेवाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया था। जिसके चलते रविवार को ताजेवाला बांध से तीन किमी पहले स्थित हथिनीकुंड कंट्रोल रूम से यमुना नदी में 31 हजार क्यूसेक पानी से लेकर 25 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। जिसका असर यमुना नदी में सोमवार सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर 229.2 मीटर पर आ गया था। शाम पांच बजे तक जलस्तर और बढ़कर 229.5 मीटर हो गया, जिसके देर रात तक और बढ़ने की संभावना है। चेतावनी बिंदु 230 मीटर व खतरे का निशान 231 मीटर पर है। मामले में ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को हथिनीकुंड कंट्रोल रूम से यमुना नदी में 31 हजार से 25 हजार के आसपास पानी छोड़ा गया था। पानी कैराना ब्रिज तक आना शुरू हो गया, जिस कारण अभी पानी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें