फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, भड़ी मुस्तफाबाद में रातभर दहशत

विज्ञापन
कैराना में यमुना पुल पर खडे होकर यमुना के पानी की गति मापते अधिकारी-संवाद
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना। क्षेत्र के भड़ी मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया। नदी का तेज बहाव किनारों से टकराने लगा, जिससे मिट्टी कटान का खतरा और बढ़ गया। हालात बिगड़ते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात उन्होंने जागकर कटान रोकने की कोशिश की। बुलडोजर से कटे पेड़ों को तार बांधकर किनारे के बड़े पेड़ों में बांधा गया और नदी की ओर गिराया गया। फरमान राणा ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ जेसीबी लगाकर पूरी रात पेड़ों को यमुना में डालते रहे। इनसाद राणा ने कहा कि ग्रामीण पूरी रात मौके पर डटे रहे और अधिकारियों को लगातार फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीण उमेर अली ने आरोप लगाया कि ड्रेनेज विभाग ने केवल औपचारिकता निभाई। शनिवार को कुछ मजदूर भेजकर दो-तीन पेड़ों की डालियां पानी में डलवाईं और फिर लौट गए। संकट की घड़ी में ग्रामीणों ने ही अपनी सुरक्षा के अस्थायी इंतजाम किए।



- सोशल मीडिया पर प्रशासन से गुहार
गांव के हफीज राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा कि शामली जिले के खादर इलाके के गांव भड़ी मुस्तफाबाद के पास यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव के ठीक नीचे तेज कटान जारी है, जिसके कारण 2-3 गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन





- हालात देखने जुटे आसपास के लोग



कटान की आशंका से चिंतित होकर आसपास के गांवों से भी लोगों का तांता लगा रहा। लोग मौके पर पहुंचकर नदी का जलस्तर और कटान की स्थिति देख रहे थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना किनारे पुख्ता बांधबंदी की जाए, ताकि हर साल बरसात में इस तरह का संकट न खड़ा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें