फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों पर मुकदमे और जुर्माने के विरोध में किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊर्जा निगम द्वारा किसानों पर किए गए मुकदमे और लगाए गए जुर्माने को लेकर शहीद भगत सिंह युवा समिति के बैनर तले चल रहा धरना सोमवार को 59वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय पर बैठे किसानों और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीने से लगातार धरना दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। किसानों का कहना है कि विभाग ने पहले किसानों से समझौता किया, मगर उसके बाद भी मुकदमे दर्ज कर दिए और जुर्माने के नोटिस भेज दिए, जो पूरी तरह से गलत है। उनका कहना है कि इस रवैये से किसानों की आर्थिक और मानसिक स्थिति पर भारी असर पड़ रहा है।
धरने में शामिल शहीद भगत सिंह समिति के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक विभाग समझौते के अनुसार मुकदमे और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में सुरेंद्र, सत्यवान, पोलु, ऋषिपाल, निरंकार, अमित कुमार, ब्रजपाल, सुरेश, धर्मपाल, काला, मदन, ओमवीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें