शामली। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद अब यमुना भी सामान्य हो गई है। 36 घंटे के बाद यमुना का जलस्तर 85 सेमी घटकर 229.60 मीटर पर पहुंच गया है।
शुक्रवार मध्य रात्रि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद हथनीकुंड ताजेवाला बैराज से यमुना में एक लाख छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था। जिसके बाद यमुना का जलस्तर 229.50 मीटर से लेकर 230.45 मीटर तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद हथनीकुंड बैराज और ताजेवाला बैराज से यमुना में बहुत कम हो गया है।
कैराना यमुना पुल पर जलस्तर घटकर 230.45 मीटर से घटकर बुधवार को दोपहर 229.60 मीटर दर्ज किया गया है। कैराना यमुना ब्रिज पर केंद्रीय जल आयोग के पर्यवेक्षक अजय पाल ने बताया कि यमुना के जलस्तर में 85 सेमी कमी आई है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से बताया कि हथनी कुंड ताजेवाला पर मात्र 352 क्यूसेक पानी रह गया है।
ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने बताया कि यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी आने से डुंडुखेडा, बल्हेड़ा, पढ़ेड, भड़ी में भूमि का कटान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।