पीड़ित छात्र ने पत्र में लिखा- मैंने स्कूल के बड़े भैया को ये बातें बताई तो उन्होंने इन छात्रों को पीटा। कई दिन तक मेरे को ब्लैकमेल कर गलत काम किया। सर, कक्षा 11 का छात्र मुझे सोते-सोते का उठाकर कमरे की छत पर ले गया। दो अन्य भी उसके साथ थे।
सभी ने मुझे छत पर ले जाकर पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गालियां दीं। मेरे साथ गलत काम किया। रुमाल मेरे मुंह में अंदर ठूंसते थे और मुंह पर भर भी रुमाल को बांध देते थे। गलत काम करने के बाद मुझे रेलिंग पर उल्टा लटका दिया गया। काफी देर तक उलटा लटकाए रखा। कहा कि आज तो तुझे मारेंगे, एक बात पर छोड़ देंगे, यह बात किसी को मत बताना।
कुछ देर बाद मुझे ऊपर खींच लिया गया। एक ने मेरे हाथ पकड़े, एक ने मेरे पैर पकड़े। इसके बाद मुझे घसीटकर नीचे लाए और मुझे मेरे हाउस के आगे फेंक दिया। कहा कि तू किसी को बताएगा तो तुझे गोली मार देंगे। कपड़े भी मेरे ऊपर फेंककर चले गए। छात्र ने पत्र के अंत में अंग्रेजी और हिंदी में भी साइन किए हुए थे।
हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।