फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव प्रबोधनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा

विज्ञापन
शामली भाकूवाला मन्दिर में तुलसी विवाह समारोह में र्कितन में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। देव प्रबोधनी एकादशी के दिन घरों-मंदिरों में भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और तुलसी की विशेष पूजा अर्चना, अनुष्ठान किया। दोपहर में शालिग्राम और तुलसी विवाह का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने तुलसी शालिग्राम की फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

घरों में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, तुलसी की विशेष पूजा अर्चना अनुष्ठान विधि विधान से पंडितों ने संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं देव प्रबोधनी एकादशी का श्रवण किया। मनोकामना मांगी। पूरे दिन व्रत रखा। शहर के माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर में भगवान शालिग्राम और विवाह के मौके पर श्रद्धालु महिलाओं ने भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। शहर के माजरा रोड, भिक्की मोड़ धीमानपुरा रोड होते हुए टंकी रोड से होते हुए भगवान शालिग्राम व तुलसी की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
भाकूवाला मंदिर में शोभायात्रा संपन्न हुई। मंदिर के पंडित सुरेश, आशु, सुनील, अरुण भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह विधि विधान से संपन्न कराया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान के रुप में अधिवक्ता हेमराज सपरिवार मौजूद रहे। तुलसी विवाह के मौके पर मिथेेलश, बबीता, पुष्पा, सविता, प्रमिला, कविता, रविता, प्रेमा, मुनेश, राधा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

शामली भाकूवाला मन्दिर में तुलसी विवाह समारोह में र्कितन करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें