फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जर्जर तार बदलने का हुआ कार्य, दस घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Mon, 20 May 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली गांधी चौक बजार में विद्वयुत लाइन ठीक करते कर्मचारी
विज्ञापन
शामली। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में विद्युत लाइन के जर्जर तार बदलने का काम किया गया। इस दौरान लगभग दस घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

रविवार को शहर के वार्ड 25 बड़ा बाजार में विद्युत निगम द्वारा विद्युत तार बदलवाने का कार्य किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे से बड़ा बाजार, गांधी चौक, अंसारियान मोहल्ला में पुराने जर्जर तार, कटे-फटे तारों को बदलने का कार्य किया गया। इस दौरान सुबह साढ़े नौ बजे इन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। देर शाम साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी में परेशान रहे। अवर अभियंता अनिल पटेल ने बताया सभासद के माध्यम से तार बदले जाने की जानकारी लोगों को पहले से ही उपलब्ध करा दी गई थी। इस दौरान सभासद रोबिन गर्ग, विद्युत निगम के अवर अभियंता अनिल पटेल, संतोष सिंह, राजकिरण, सनी, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें