शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए काम करना होगा। इस अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।
कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं जाएं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी सेविकाएं निर्धारित यूनिफार्म अवश्य पहनें। केन्द्रों पर निर्धारित सभी मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन कराएं।
उन्होंने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने और अस्पतालों की व्यवस्था को ठीक से कराने का जोर दिया। महिलाओं को जागरूक करने और समय से स्थिति से अवगत कराया जाएं।
बच्चों को कुपोषण रोग से बचाने के लिए शासन द्वारा चलाई गई नीतियों से अवगत कराया जाएं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जननी माताओं को अपने बच्चों को कम से कम छह माह दूध पिलाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ सफल कुमार, डीडीओ बलराम कुमार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।