फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
ऊन शुगर मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राणा समूह की सुपीरियर फूड ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड ऊन चीनी मिल का विधान से रविवार को पेराई सत्र शुरू हो गया। मिल के निदेशक राणा वीर प्रताप सिंह, राणा प्रीत इंद्र प्रताप सिंह, राणा करण प्रताप सिंह ने चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रविवार को ऊन चीनी मिल परिसर में 36 घंटे से चला आरहा गुरुवाणी पाठ का समापन हो गया। इस मौके पर वर्ष 2021-22 के पेराई सत्र का पूजन पंडित विनोद दीक्षित की ओर विधि विधान से चीनी मिल के निदेशक राणा वीर प्रताप सिंह, राणा इंद्रप्रीत सिंह, राणा करण प्रताप सिंह आदि को संपन्न कराया। इस मौके पर
मिल के निदेशक ने पहली बुग्गी के ऊन के किसान जयवीर को मिठाई, शाल, बाल्टी देकर सम्म्मानित किया। पहली ट्रॉली के किसान ऊन के साधू सिंह को डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने कंबल, गन्ना समिति के सचिव अजीत सिंह ने मिठाई, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान न सम्मानित किया। चीनी मिल के गेट पर पहला ट्रक लाने वाले झिंझाना खरीद केंद्र के चालक को निदेशक राणा कर्ण प्रताप सिंह ने कंबल, मिठाई नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुबह 11.15 बजे चेन मेें गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मौके पर रोशन सिंह, महीपाल सिंह, रविद्र खोड़समा, प्रदीप कुमार, देवेंद्र सिंह, राममेहर पप्पू, उग्रसेन, जावेद तोमर, महावीर सरपंच आदि मौजूद रहे। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने बताया कि ऊन मिल आज गन्ना इकट्टा करके सोमवार को चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें