शामली। कस्बा बनत में किसान क्लब द्वारा दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली की टीमें भी प्रतिभाग करेगी। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसंन चौधरी ने किया।
शुक्रवार को बनत में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी ने युवाओं से खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की सलाह दी। उन्होंने सभी से दीपावली पर्व को भी आपसी भाईचारे से मनाने का आग्रह किया।
कहा कि खेल आपसी मेलजोल की भावना को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुरमाफी और राझड़ की टीमों के बीच हुआ। जिसमें पुरमाफी ने राझड़ को तीनों राउंडों मेें पराजित करके 3-0 से पराजित कर जीत हासिल की। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस, नार्दन रेलवे, पंजाब क्लब, यंग क्लब आदि टीमें भी प्रतिभाग करेगी।
शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। इस दौरान चेयरमैन पति जयंतर पाल, योगराज सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, खुर्शीद, कप्तान विकास, दीपक, भरतवीर, विनीत आदि मौजूद रहे।