गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से महिला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम ने महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। एसडीएम विशु राजा ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में लिंगानुपात में वृद्धि हुई है। महिलाओं को पंजीकरण कराने हेतु जागरूक रहना चाहिए और मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें। जिन बूथों पर पूर्व में चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, वहां पर मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान कराने में सहयोग करें।
तहसीलदार अजय शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर पंजीकरण कराकर मतदान में भारी संख्या में भाग लेना चाहिए। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानव शृंखला बनाई तथा कस्बे के मुख्य मार्गों से रैली निकाली।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। संचालन कोऑर्डिनेटर स्वीप डॉ. भूपेंद्र ने किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार गौरव सांगवान, सीडीपीओ जगेश सैनी समेत ब्लॉक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।