फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का हंगामा, कार्रवाई की मांग

Mon, 05 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। काजीवाड़ा प्रकरण में एक पक्ष             की महिलाएं रविवार को  कोतवाली में पहुंची और दूसरे पक्ष के युवकों पर घर में घुसकर मारपीट तथा लूटपाट करने का आरोप लगाया। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल               करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन


काजीवाड़ा में दो पक्षों में   महीनों से चली आ रही खूनी रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते पूर्व में कई बार मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी रंजिश कम   होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को काजीवाड़ा निवासी एक पक्ष की महिला भूरी कोतवाली में महिलाओं के साथ पहुंची और हंगामा किया। 

महिलाओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक गत रात   उनके घर में घुस गए और उन्होंने वहां पर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने घरों में लूटपाट भी की। इस दौरान विरोध करने आई महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने छेड़खानी की। महिलाओं ने शामली कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई   की मांग की।
विज्ञापन


उधर दूसरे पक्ष के घायल दो युवक रिजवान व  सलीम भी कोतवाली में पहुंचे और विपक्षी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। 
घायलों ने अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप का कहना है पुराना मामला है, एक दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहे है। रविवार को कुछ नहीं हुआ। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें