फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा तीज पर महिलाओं ने व्रत रखा, मांगी मनोकामना

विज्ञापन
जलालाबाद में हरतालिका तीज पर पूजन करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद/झिंझाना। गौरा तीज के मौके पर जिले भर में महिलाओं ने व्रत रखा। मंदिरों में श्रीगणेश, शिव-पार्वती का पूजन करके मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में पंडित प्रदीप शर्मा ने श्रद्धालु महिलाओं ने श्रीगणेश, शिव-पार्वती का पूजन विधि विधान से संपन्न कराया। पंडित ने श्रद्धालु महिलाओं को गौरा तीज की पुण्य कारी कथा सुनाई। कीर्तन-आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर नीरा जिंदल मीनाक्षी शर्मा, अदिति जिंदल, संतोष जिंदल आदि मौजूद रहीं। उधर, जलालाबाद कस्बे में राधा कृष्ण मंदिर के गीता भवन हॉल में हरतालिका तीज पर गृहणियों ने व्रत रख कथा सुनी। मंदिर के पुजारी पंडित प्रणव भारद्वाज ने हरतालिका तीज की कथा सुनाई। महिलाओं ने अपने घरों में एकत्र होकर यह व्रत कर कथा सुनकर भगवान गणेश और शिव की पूजा की। कथा में योगेश देवी, संतोष रानी, बबीता उपाध्याय, रमा गर्ग, महिमा रुहेला, इशा अरोरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

झिंझाना में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने गौरा तीज (हरितालिका तीज) पर निर्जल व्रत रख पूजा-अर्चना की। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में तीज के दिन सुबह से ही कन्या अच्छे वर और व विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा व अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए बड़ी श्रद्धा व्रत रखा। कस्बे के गोपाल मंदिर व प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में महिलाओं ने मां गौरा व शिवजी की अमृत कथा का श्रवण किया। जिसमें सविता देवी शर्मा, बिमलेश, भावना मित्तल, नीरा मित्तल, पिंकी शर्मा, मिथलेश, सीमा, कुसुम, चंदा बजाज, मधु वर्मा, कोमल रानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

शामली आठठे वाला मन्दिर में हर तालिका तीज पर पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें