फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनयूएलएम के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 13 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शामली
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की बैठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 
विज्ञापन

शामली में टंकी रोड पर एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह, परियोजना अधिकारी आरपी सिंह, सहायक जिला अग्रणी प्रबंधक वाईपीएस पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह चलाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
नियमित रूप से बचत करके वह अपने और अपने परिवार की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सकती हैं। वहीं, इलाहाबाद बैंक के  सुधांशु, सेंट्रल बैंक से जीएस पटियाल, पीएनबी के हरीश पंत आदि ने बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक योजनाओं के प्रति जागरूक नहीं होंगे, योजनाओ का लाभ नहीं मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर अरुणा, डॉक्टर रजनीश, शशिबाला, आसमा, नीतू, राखी सोनी, प्रतिभा शर्मा, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें