फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नई वोट बनवाने में महिलाएं आगे, पुरुष पीछे

Tue, 20 Jan 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा मतदाता सूची विशेष तीन दिवसीय अभियान में जिले में नई वोट बनवाने के लिए 18-19 साल की किशोरियां सबसे आगे रही हैं। निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार 3915 महिलाओं ने नई वोट बनवाने के लिए फॉर्म छह जमा करवाए, जबकि 2930 पुरुष मतदाताओं ने ही यह फार्म भरा।
विज्ञापन

अभियान राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 6, 17 और 18 जनवरी को जिले की सभी विधानसभाओं—कैराना, थानाभवन और शामली—में 1129 बूथों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान नए वोट बनाने के साथ-साथ मृतक मतदाताओं (70), शिफ्टेड (146) और संशोधित मतदाताओं (2349) के फॉर्म भी प्राप्त हुए।
पहले चरण का आंकड़ा
6 और 17 जनवरी को कुल 3238 फॉर्म जमा हुए। इनमें 18-19 साल की 631 और 1068 महिलाओं ने नए वोट बनवाए। कैराना विधानसभा में 611, शामली में 342 और थानाभवन में 115 फॉर्म भरे गए। इस चरण में मृतक मतदाताओं के 28, शिफ्टेड 56 और संशोधित 927 फॉर्म शामिल थे।
विज्ञापन

दूसरे चरण का आंकड़ा
18 जनवरी को कुल 5813 फॉर्म प्राप्त हुए। इसमें कैराना विधानसभा 659, थानाभवन 812 और शामली 1104 फॉर्म शामिल हैं। 18-19 साल की 1399 युवाओं में कैराना में 165, थानाभवन में 295, शामली में 308 और अन्य में 768 शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें