फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत करोड़ी, कैराना देहात और पटनी परतापुर, कांधला देहात, थानाभवन ब्लॉक में बृहस्पतिवार को स्वावलंबन शिविर लगाए गए। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बच्चों- महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आवेदकों को लाभान्वित किए जाने हेतु दस्तावेज एकत्र किए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत पोषण माह, वजन दिवस तथा संभव अभियान आदि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को यौन हिंसा, लैगिंक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं की सहायता एवं शिकायत संबंधी महत्वपूर्ण हेल्प लाइन जैसे 181, 1090- वीमेन पावर लाइन, 1098- चाइल्ड हेल्प लाइन 112,102,108, 1076 आदि की जानकारी दी। स्कूल- कॅालेजों में प्रधानाचार्य, शिक्षिका एवं बालिकाओं को भी विभागीय योेजनाओं संबंधी पम्फलेट भी वितरित किए गए। शिविर में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें