छह दिन पहले मुजफ्फरनगर जेल में अपने पति की मिलाई पर गई एक महिला को कैराना निवासी महिला व युवक अपने साथ गाड़ी में कैराना लेकर आ गए थे। वहीं, महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गत रात्री दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर के एक कस्बा निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। वह शुक्रवार को जेल में अपने पति की मिलाई पर गई थी। कैराना निवासी एक महिला भी एक युवक के साथ जेल में मिलाई पर गई थी। जेल के अंदर उसके पति ने उसको धमका दिया, जिसके बाद वह जेल से बाहर आकर रोने लगी।