फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने वाली थी किशोरी, महिला बनी देवदूत, एन वक्त पर पकड़ लिया हाथ

Fri, 06 Dec 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

एक सप्ताह पूर्व घर से लापता किशोरी ने गाजियाबाद में ट्रेन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे ट्रेन में सवार महिला ने बचाते हुए समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में एक सप्ताह पूर्व घर से लापता किशोरी ने गाजियाबाद में ट्रेन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे ट्रेन में सवार महिला ने बचाते हुए समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 30 नवंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया बुधवार सुबह उनके संगठन के कार्यकर्ता संजय कुमार की पत्नी राजबाला ट्रेन से दिल्ली अपने मायके में जा रही थी।

गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर इसी ट्रेन में सवार उक्त किशोरी ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसी समय महिला ने किशोरी को पकड़ लिया और उसे समझाकर अपने गांव गंगनौली ले गई।
विज्ञापन


महिला ने पति को मामला बताया। संजय की सूचना पर जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गांव में महिला के घर पहुंचे और किशोरी से जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें