शामली सीएचसी में मृतक महिला के बारे जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
शामली। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर जा रही महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली में गांव लांक निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका भाई सूरजपाल बाइक से उसकी पत्नी रेणु (25) को दवा दिलाने के लिए कैराना जा रहा था। जब वह कैराना रोड पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रेणु घायल हो गई, जबकि सूरजपाल हादसे में बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को सीएचसी शामली में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
शामली मृतक महिला का शव- फोटो : SHAMLI