गाजीपुर बार्डर पर किसान आन्दोलन में बैठे सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार
- फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के धरना स्थल पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलकर दिल्ली में किसान आंदोलन का समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्र सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने से चिंतित हैं। सपा 26 जनवरी में किसान आंदोलन के समर्थन में तिरंगे के साथ ट्रैक्टर मार्च का कार्यक्रम घोषित किया गया है। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, रिटायड कर्नल रिटायर्ड सुभाष देशवाल भी साथ रहे। मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान मौजूद रहे।
खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए
कांधला। क्षेत्र के गांव भारसी से किसान रालोद के प्रदेश महासचिव सतवीर पंवार और भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए चार वाहनों में खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। इस दौरान अरविंद पंवार, महताब जंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र किवाना, विनोद, पप्पू, बिजेंद्र सिंह, अमरपाल भारसी सहित कई किसान मौजूद रहे।