फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में सोमवार को महिला शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जौला थाना बुढ़ाना निवासी अरशद ने थाने में तहरीर दी कि उसने अपनी बहन शबनम और कहकशां की शादी माजिद व माहिर पुत्र हामिद निवासी भैंसानी इस्लामपुर के साथ 19 फरवरी 2024 को की थी। शादी में 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज में नकदी और कार की मांग की जा रही थी। शबनम का पति मजीद, सास, जेठ साबिर व ननद आदि ने मांग पूरी नहीं होने पर शबनम के साथ मारपीट की।
आरोप है कि 31 मई 2025 को समय करीब छह बजे आरोपी पति माजिद, सास जरीना, जेठ साबिर व ननद सोनी व फरहाना ने अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये व स्कॉर्पियों की मांग की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद फिर से शबनम को उसकी बहन लेकर आ गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में ही बहन को जहर देकर ससुराल के लोगों ने मार दिया। एक जून को पानीपत के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जौला गांव में गए, जहां पर शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। घटना को लेकर मृतका के भाई अरशद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें