फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अस्पताल में महिला और नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : अस्पताल में महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के थानाभवन में कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार रात डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला की हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक महिला के पति के साथ मारपीट कर फरार हो गया। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


नगर पंचायत दफ्तर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी गर्भवती महिला ज्योति (24) पत्नी सतेंद्र को मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। रात में करीब नौ बजे महिला और पेट में बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उधर, घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों ने आरोपी अस्पताल संचालक एवं चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व भी अस्पताल में हुई थी नवजात की मौत
करीब दो सप्ताह पहले भी क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी शिवकुमार की पत्नी को भी डिलीवरी के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें