फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान नहीं तो करेंगे चक्का जाम

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sugercane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। ऊन शुगर मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर धरना 48वें दिन भी जारी रहा। धरने के 48वें दिन थानाभवन विधायक धरनास्थल पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या को सुना। किसानों ने विधायक के समक्ष ही चेतावनी दी कि यदि  18 नवंबर तक बकाया भुगतान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। किसानों ने स्थानीय प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि ऊन शुगर मिल पर किसान गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर पिछले 48 दिन से मिल के गेट पर धरने दे रहे हैं। लेकिन अब तक किसानों की यह समस्या दूर नहीं हो पाई है। शनिवार को थानाभवन विधायक सुरेश राणा दूसरी बार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने विधायक को बताया कि लगातार आंदोलन के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए अब 18 नवंबर तक भुगतान न किया गया तो चक्का जाम करेंगे।

विधायक सुरेश राणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि विधानसभा में यह समस्या उठाने के साथ जल्द ही बकाया भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री और डीएम से वार्ता की जाएगी। विधायक ने कहा कि वे और अन्य कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं। इस दौरान ऋषिराज राझड, सुनील चौधरी, सूरजमल, रविंद्र सैनी, राजेन्द्र खोडसमा, राजबीर ऊन, जगमेर पिंडौरा, भास्कर ऊन, सनोज टोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्ना समिति ने भेजा प्रस्ताव 

थानाभवन। गन्ना समिति एवं गन्ना विकास परिषद बोर्ड की बैठक में 15 नवंबर से बजाज शुगर मिल में सभी प्रजातियों का गन्ना देने का प्रस्ताव पारित कर मिल को भेजा गया।  गन्ना भवन पर गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी और गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन ठाकुर जयप्रकाश की अध्यक्षता में दोनों समितियों की संयुक्त बैठक हुई।

इसमें  गन्ना मिल द्वारा गन्ने को रिजक्ट प्रजाति का बता तोल न करने के मामले पर चिंता जताई गई। मिल अगेती सामान्य एवं रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने का तोल करें। इसके लिए प्रस्ताव पारित कर गन्ना समिति के विशेष सचिव अरविंद कुमार के माध्यम से मिल को भी भेज दिया गया। इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के उप चैयरमेन रवि कुमार, देशपाल सैनी, हरवीर प्रधान, तफराज अहमद, राजेन्द्र रायपुर, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें