फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमार्ग बाधित, यात्री हुए परेशान

Sun, 13 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rail
विज्ञापन
शामली। दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण चलने से दिल्ली- शामली,सहारनपुुर मार्ग पर शनिवार को साढ़े पांच घंटे का ब्लाक रहने से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।   
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली- शामली रेलवे मार्ग पर शामली- कांधला के पास 87सी और कांधला-कासिमपुर के बीच 69 रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण के चलते उत्तर रेलवे के निर्माण खंड द्वारा सुबह नौ बजे से लेकर डेढ़ बजे तक का रेलवे ब्लाक लिया गया था। इसके चलते सुबह साढे़ सात बजे  दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रोक  दिया गया।

ब्लाक समाप्त होने के बाद  बड़ौत रेलवे स्टेशन से दिल्ली  के लिए रवाना  किया गया। सुबह पौने पांच बजे सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को साढे़ आठ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इस पैसेंजर ट्रेन  को ब्लाक समाप्त होने के बाद  शामली से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली  रोक दिया गया। बाद में इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सुबह 11 बजे दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन  दिल्ली से दो घंटे लेट चलकर शामली शाम पाच बजे पहुंची। साढे पांच घंटे ब्लाक से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। 


शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि शामली- कांधला  और कांधला - कासिमपुर के बीच रेलवे फाटकों पर ब्लाक समाप्त होने के बाद शामली- बडौत रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। इन हालात के चलते इस रेलवे रूट के मुसाफिर कई घंटे तक गाड़ियों के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें