फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराएंगी

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पलठेड़ी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अफसाना चौधरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराएंगी
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। थानाभवन ब्लॉक के गांव पलठेड़ी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अफसाना चौधरी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता गांव में पेयजल की व्यवस्था के लिए टंकी का निर्माण कराना है। इसके अलावा गांव में सार्वजनिक स्थान पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव में पूर्व में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण पूर्व की सरकार में हुआ था, लेकिन इसका संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संपर्क कर कॉलेज का संचालन शुरू कराया जाएगा। गांव के तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता को लेकर जिले में नाम रोशन करना है। अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं एवं लड़कियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जलनिकासी के लिए नाली-नालों का निर्माण कराया जाएगा। गांव में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, गरीब लोगों का राशन कार्ड बनवाना है। खराब पड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का परिचय
नाम : अफसाना चौधरी
शिक्षा : स्नातक
कार्य : गृहिणी
राजनीतिक पृष्ठभूमि : अफसाना चौधरी पहली बार प्रधान बनी हैं।
गांव के बारे में
ग्राम पंचायत पलठेड़ी की आबादी लगभग 4500 के करीब है। गांव में कई बिदारियों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऊन-थानाभवन रोड पर स्थित गांव पलठेड़ी से पूर्वी यमुना नहर लगभग पांच किमी दूरी पर बहती है। ग्राम प्रधान ने शपथ लेने से पूर्व ही गांव में लगे खंभों पर अपने खर्च से स्ट्रीट लाइटें लगवाई तथा हैंडपंपों का रिबोर कराया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पलठेड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें