फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना से महिला की कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। उधर, सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित कोई नया केस सामने नहीं आया है। कोरोना के नौ मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 51 रह गई है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 54 वर्षीय महिला को चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। उधर, सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित नया केस नहीं आया है। कोरोना के नौ मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएम ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव की सूचना शून्य प्राप्त हुई है। इसके अलावा कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। जिले में नौ लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें