शामली/थानाभवन। शहर के श्री श्याम मंदिर सती वाला में ओम श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा शुक्रवार रात को रंग रंगीले खाटू वाले श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर भिवानी से आए भजन गायक अनुराग गर्ग ने बाबा खाटू श्याम के सुंदर -सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सुनाया साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, लाज मेरी किश्ती लगानी पड़ेगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर समिति के अध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव मनीष नायक तथा कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरीश नामदेव ने किया। थानाभवन में महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भगवान खाटू श्याम संकीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग महिलाओं ने भगवान खाटू श्याम के भजनों से माहौल भक्तिमय बनाए रखा। सत्संग में पंडित हरिओम शर्मा ने भगवान खाटू श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। किस्मत से मिलता अवश्य है, लेकिन केवल उतना, मेहनत करने वाले जितना छोड़ देते हैं।
मेहनत की अपेक्षा केवल किस्मत में ज्यादा विश्वास रखने से जीवन में कुछ श्रेष्ठ की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर नवीन गर्ग सपत्नी यजमान रहे।
इस दाैरान सतवंत कौर, जयवती सैनी, आशा रानी, किरण गर्ग, कुसुम गर्ग, कमलेश रानी, शोभा रानी, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे।
शामली के सती वाला मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण भजन प्रस्तुत करते गायक । संवाद