फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वित्तीय अनियमितताएं और शैक्षणिक लापरवाही पर इंचार्ज अध्यापक निलंबित

Sun, 01 Mar 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्राथमिक विद्यालय सिलावर-2 के इंचार्ज अध्यापक सुनील कुमार को विद्यालय में पाई गई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और शैक्षणिक लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर लिया गया, जो खंड शिक्षा अधिकारी शामली की निरीक्षण आख्या के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि 21 फरवरी 2026 से विद्यालय में मिड-डे-मील का संचालन बंद पाया गया है और राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा की जा रही कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के करीब होने के बावजूद विद्यालय को प्राप्त वित्तीय ग्राण्ट्स का कोई उपयोग नहीं किया गया, जो शासन के निर्देशों का उल्लंघन है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि इंचार्ज अध्यापक सुनील कुमार ने भोजन बनाने और ग्रांट खर्च करने से साफ इंकार किया, जो सीधे तौर पर शासन के आदेशों की अवहेलना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की गंभीर लापरवाही और शासन के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण सुनील कुमार को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन और अपील) नियमावली के तहत निलंबित किया गया है। उन्हें निलंबन के दौरान कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सोन्टा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें