शामली में पहुंची साइकिल जागरूकता रैली।
- फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य साइकिल मोटिवेशन इंडिया के तत्वावधान में साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा साइकिल चलाओ प्रदूषण घटाओ का आयोजन किया गया।
सहारनपुर के नानौता के संजय चौक से दिल्ली के विधायक चौधरी किरत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के जरिए लोगों को हरसंभव कार्य साइकिल से करने और स्वास्थ्य लाभ करते हुए प्रदूषण कम करने को प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान संस्था संस्थापक प्रेम सिंह तोमर, ग्राम भनेड़ा से सोमपाल पुंडीर, तेज प्रताप, शिवचरण, रमेशचंद, शिवराज सिंह, श्यामवीर सिंह, पंकज कुमार, अरशद खान, अनुजवीर सिंह, अनुभव सिंह, शबाना खान, आरूषि यादव, आंचल सिंह, अरविंद मलिक मौजूद रहे।