फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारदाना न होने से ठप पड़ी गेहूं खरीद, किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 26 Apr 2026 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन में बिना बारदाना के गेंहू खरीद न होने से खाली पड़ा क्रय केंद्र। संवाद
विज्ञापन
ऊन। बीपैक्स समिति पर बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना की कमी के चलते कई दिनों से खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है। वहीं खरीदे गए गेहूं का उठान भी धीमी गति से हो रहा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




बीपैक्स समिति ऊन में अब तक करीब 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से केवल 1048 क्विंटल गेहूं ही ट्रांसपोर्ट के माध्यम से गोदाम तक पहुंचाया गया है। बारदाना उपलब्ध न होने के कारण पिछले कई दिनों से खरीद बंद पड़ी है और किसानों को अपनी फसल तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी सोनू ने बताया कि बारदाना नहीं होने से खरीद प्रभावित हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शनिवार शाम तक बारदाना पहुंच सकता है, जिसके बाद सोमवार से गेहूं खरीद दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें