फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन पहुंचीं सैयद मुनावरी बेगम, भाजपा की नीतियों को सराहा

Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन पहुंचीं सैयद मुनावरी बेगम और मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य एवं राज्य मंत्री सैयद मुनावरी बेगम रविवार को थानाभवन पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने परिचितों व समर्थकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए भाजपा की नीतियों को सराहा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में सैयद मुनावरी बेगम ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का भरोसा भाजपा में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यशील पार्टी है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं लागू कर रही है। केंद्र सरकार की योजनाएं हर वर्ग तक समान रूप से पहुंच रही हैं और किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं। दौरे के दौरान वह पूर्व सभासद एवं पूर्व वाइस चेयरमैन मोहम्मद साजिद चौधरी के आवास पर भी पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। साजिद, एहसान, महबूब, भूरा, डॉ. आसिफ, मास्टर फुरकान, मेहराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें