फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह और उल्लास के साथ किया नववर्ष का स्वागत

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर महाआरती में भाग लेते श्रद्घालु - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में नए साल का स्वागत उत्साहपूर्वक हुआ। रात में तो कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन साल के पहले दिन सरकारी कार्यालयों से लेकर धर्मस्थलों तक में पूजा-पाठ एवं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। कलक्ट्रेट में डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने जनपद वासियों से अपील की, कि कोरोना के चलते नियमों का पालन किया जाए। नववर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, एसडीएम मणि अरोरा आदि ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूजन कर नववर्ष मंगलमय होने की कामना की गई।
गर्भवती महिलाओं को कंबल व फल वितरित किए
नववर्ष के पहले दिन डीएम और सीडीओ ने सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को फल और कंबल का वितरण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास, एसीएमओ डॉ. नेतराम, डॉ. आरके सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष
मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉ. रीतिनाथ शुक्ला व डॉ. नीलम शुक्ला ने मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। उन्हें गर्म वस्त्र व मिठाई आदि का वितरण किया। जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
नववर्ष मंगलमय होने की कामना की
शामली। जिले में कई स्थानों पर हवन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की गई। लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के अध्यक्ष एवं केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप गोयल के नेतृत्व में 2022 नए वर्ष के आगमन पर परिवारिक कार्यक्रम का आयोजन गन्ना सोसाइटी के निकट लायंस भवन में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के गेम्स कपल्स गेम्स, धार्मिक नृत्य हुए। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कुलदीप गोयल और दीप्ति गोयल परिवार ने केक काटा। इस अवसर पर संगीत गोयल, अंकित गोयल, पवन सिंघल, पंकज गोयल, आशीष, अमित गोयल, डॉ. आशीत, महेश शर्मा, दीपक गोयल, अनुराधा, सुमन गुप्ता, निधि जैन, शिवांगी, नंद कुमार कंसल, अमित मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शामली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से हनुमान धाम राम दरबार में हवन कराया गया। अध्यक्ष देवराज मलिक, संजीव कुमार, मनीष गर्ग, महेश चंद, अरविंद संगल, सोमेश मित्तल, संजीव चौधरी, राजेंद्र सिंह, मुकेश तेवतिया, जितेंद्र अरोरा और अनिल भार्गव आदि मौजूद रहे। अग्रसेन पार्क पर टैक्सी चालक एसोसिएशन ने हवन किया। पंडित मनोज शास्त्री ने हवन कराया। अरविंद, देशपाल मलिक, शौकेंद्र, बिल्लू आदि मौजूद रहे। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में हवन कर सभी की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। अध्यक्षता भूपेंद्र चौधरी ने की। सचिव ब्रह्मपाल सिंह, कोषाध्यक्ष ईश्वर सैनी, संजय कुमार, प्रवीण चौहान, कुलदीप ठाकुर, नरेंद्र सोलंकी, रामगोपाल मौजूद रहे। सलेक विहार में एक्सीलेंट फिटनेस जिम में केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया। जिम संचालक महबूब राणा ने सभी को मिठाई वितरित की। रवि भारद्वाज, अमित कुमार, डॉ. आसिफ, विनीत कुमार, नदीम अहमद, सन्नी, राणा, फरमान राणा, चितरंजन, राजू, अनमोल, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
मंदिरों में महाआरती और यज्ञ हुए
शामली। नववर्ष के आगमन पर हनुमान टीला हनुमान धाम पर शनिवार शाम महाआरती की गई। इसके बाद पकौड़े के प्रसाद वितरित किया गया। सभी के खुशहाल और स्वस्थ रहने की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी गुरु शरण, नमन कर्णवाल, अमित गर्ग, शिवम गिरी, वंश नामदेव, सागर मित्तल, अक्षय, गौरव, चिंटू तायल, अमित, सत्यम, पुनीत द्विवेदी, मनु शर्मा, वैभव, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्री बालाजी समिति की ओर से अट्ठे वाले मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें पंडित प्रशांत पांडे ने विधि विधान से पूजा-अर्चना और यज्ञ कराया। बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने आहुति देकर सभी के सुख शांति और स्वस्थ रहने की कामना की। महा आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र कुमार मित्तल, सचिव संजीव संगल मुन्ना, कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, मनोज मित्तल पूर्व सभासद, गौरव संगल, मनोज डेरी वाले, अंकुर गोयल, गौरव मित्तल, अनिल सुदेश प्रवीण गर्ग अमित आदि रहे।
सुंदरकांड का पाठ व महाआरती का आयोजन
शामली। गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया। निर्मल बजरंगी एंड पार्टी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर धनेंद्र संगल, देवानंद गौड, नीरज संगल, राजेंद्र स्वामी, मुकेश गोयल, संजीव पंवार, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रदीप गुड्डन, गोलू, अक्षत संगल आदि मौजूद रहे।
प्राणायाम कर मनाया नववर्ष
शामली। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान योगासन प्राणायाम व ध्यान कर नव वर्ष मनाया गया। संस्थान अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया संस्थान 4 वर्षों से शहर में रक्तदान शिविर, पौधारोपण, कार्यक्रम, गो सेवा, के साथ-साथ निशुल्क योग कक्षाएं चलाई जा रही है। नगर पालिका सभागार में सुबह 6 बजे निशुल्क योग सेवा लेकर स्वस्थ लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संरक्षक व केंद्र प्रमुख गिरीश गर्ग, रमेश बजाज, सरवन संगल, ऋषि पाल गोयल, राजेश गुलाटी, रवि अग्रवाल, दीपक रोहिल्ला, अरविंद मलिक, राजीव शर्मा, योगेंद्र, मनोज गोयल, सुनील गर्ग, साक्षी गुलाटी, प्रज्ञा शर्मा, परी आदि मौजूद रहे।
प्रभु का नाम स्मरण करने से मिट जाते हैं कष्ट
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में सर्व समाज की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के आयोजन से रामलीला कमेटी के डायरेक्टर नरेश गोस्वामी ने कहा कलियुग में भगवान राम नाम लेने से ही मनुष्य भवसार पार हो जाता है। उन्होंने कहा प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। जो सच्चे मन से हनुमान जी के भक्ति करता है उसे जीवन में कभी कोई दुख नहीं सताता है।, टेक चंद मित्तल ने कहा कि अगर कोई भी सज्जन अपने हनुमानजी कि उन पर कृपा बरसती है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा इस बार डीजे ओर आतिशबाजी की जगह पहली बार सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत कुछ अलग तरीके किया गया। इस दौरान नरेश गोस्वामी, श्रीपाल सैनी, रमेश उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, मांगेराम उपाध्याय, प्रदीप संगल, चरण सिंह सैनी, मेनपाल सैनी, राजवीर मास्टर, नरेश सैनी, राजेंद्र शर्मा, टेक चंद मित्तल, नरोत्तम गर्ग, सतीश गर्ग, मुकेश गोयल, सुरेश कश्यप, राधा कृष्ण शर्मा, अभिषेक शर्मा, भीम आदि मौजूद रहे।

शामली हनुमान धाम पर सजा बजरंग बली का दरबार- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर शनि देव मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्घालुओं की लगी कतार- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर हवन करते दवा विक्रेता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें