मेडल व ट्रॉफी के साथ शामली राइफल क्लब के निशानेबाज।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने पीआईईटी शूटिंग रेंज पानीपत में सात से दस जून तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और ट्रॉफी जीती। पदक विजेता निशानेबाजों का क्लब पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि शूटिंग चैंपियनशिप में गांव मादलपुर निवासी नेशनल शूटर पीयूष शर्मा ने एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में 621.4 अंकों के साथ रजत पदक जीता और टॉप आठ के फाइनल मुकाबले में रनरअप रहे। आयोजन समिति ने ट्रॉफी और पुरस्कार स्वरूप एलईडी देकर सम्मानित किया। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में शामली निवासी जतिन निर्वाल ने 373/400 अंकों के कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में निखिल पुंडीर 615.1, शोभित शर्मा 613.8, शेखर राठौड़ 599.9, अक्षय जावला 403.4, पार्थ वर्मा 386.7 तथा विधान प्रताप सिंह 384.2 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को शामली राइफल क्लब पर पहुंचने पर निशानेबाजों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव डॉ. विनीत चौहान, हिमांशु मलिक, पारस पंवार, अभिषेक तोमर, गौरव श्योराण, नितिन कुमार, आर्यवीर बालियान, अक्षर जावला मौजूद रहे।