फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिगडे़गा मौसम, शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बिगडे़गा मौसम, शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन

शामली। आज से अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार के बाद मौसम सामान्य होगा। मंगलवार को दिन निकलते ही सुबह से चटक धूप के साथ 29 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। शाम चार बजे के बाद आकाश में हल्के बादल और धूप होने से मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार को दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 12 दिनो सें दिन में चटक धूप और तेज हवा लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को दिन निकलते ही चटक धूप निकली। इसके साथ ही 29 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम चार बजे के बाद आकाश में हल्के बादल छा गए। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर और रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार तक दिन का तापमान मिश्रित रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी। शनिवार को मौसम बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। सोमवार से मौसम सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें